छत्तीसगढ़

जब रिश्ते को किया तार तार तो फिर रिश्तो में बह गया खून

उदय सिंह

अपने खून के साथ की जा रही बदतमीजी से नाराज होकर ग्रामीण ने अपना ही खून बहा दिया ।इसी देश में राम और लक्ष्मण की मिसाल दी जाती है लेकिन शराब के नशे में जब रिश्ते तार-तार होने लगते हैं तो फिर अपना ही खून बहता है। ऐसा ही कुछ हुआ कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पतेरा पारा में ,जहां विवाद के बाद एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का कत्ल क्यों किया, यह हर कोई जानना चाहता था, लेकिन जब सच्चाई निकल कर आई तो लोग भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पुराना विवाद है ।बड़ा भाई राम नेटी शराब के नशे में अपने दूसरे भाई रामफल के घर पहुंचा था और गाली गलौज करते हुए उसके घर पर डंडे से तोड़फोड़ करने लगा । इतने में ही वह नहीं रुका और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया। घर के अंदर रामफल की बेटी सो रही थी तो शराब के नशे में अपनी ही भतीजी के साथ राम नेटी बदसलूकी करने लगा। अब तक बड़े भाई की करतूत बर्दाश्त कर रहे रामफल ने इससे अपना आपा खो दिया और अपनी बेटी के साथ की जा रही बदसलूकी से आग बबूला हुए रामपाल ने धारदार बसूली से अपने बड़े भाई के सर पर वार कर दिया। कई वार के बाद रामनेटी की मौके पर ही मौत हो गई ।इस मामले में पुलिस ने हत्यारे छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। भले ही रामफल ने अपने बड़े भाई का कत्ल किया हो लेकिन बड़े भाई पर जिस तरह के संगीन आरोप लग रहे हैं उससे कम से कम उसे लोगों की सहानुभूति तो हासिल नहीं हो रही।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...