कोरिया छत्तीसगढ़

घर पर लगा रखा था गाँजा का पौधा, पुलिस ने जड़ सहित उखड़वाकर लिया कब्जे में…आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रारंभ किऐ गऐ “निजात” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 03.09.21 को थाना झागराखाड़ क्षेत्रान्तर्गत गस्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस चौकी कोड़ा क्षेत्र के ग्राम धवलपुर मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामगोपाल गोड़ अपने घर के पीछे अपने स्वामित्व की भूमि में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ “गांजा”के पौधे उगा, लगा कर रखा है। जिसकी सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ सूचना स्थल पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी राम गोपाल सिंह पिता महावीर सिंह गोड़ उम्र 58 वर्ष ग्राम धवलपुर नागसेमरापारा के घर के पीछे स्थित उसके स्वामित्व की भूमि में बांस के पौधों के पास कुल 18 नग छोटे-बड़े अवैध मादक पदार्थ “गांजा” के पौधों की पहचान करा कर जड़ सहित उखड़वाकर आरोपी के कब्जे से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(A) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत में दण्डनीय अपराध पाऐ जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...