मस्तूरी

मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा गांव में पुरानी रंजिश के बीच एक मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह अटल बाजार के पास गांव के ही दो युवकों ने मजदूर को घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ टूट गया। घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गतौरा निवासी सुमेंद्र कुमार खांडे उम्र 43 वर्ष रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं। रविवार सुबह वह सेविंग कराने के लिए गांव के अटल बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही दिनेश कांत और संतराम कांत लाठी लेकर उनके पीछे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सुमेंद्र के गांव में ही रहते हैं।

अचानक घेरकर बरसाने लगे लाठियां

अटल बाजार के पास दोनों ने सुमेंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सुमेंद्र संभल नहीं सके। आरोपियो ने उनकी जमकर पिटाई की, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों के बीच भी घटना को लेकर हलचल रही।

सिम्स में घायल मजदूर का उपचार

मारपीट के बाद दोनों आरोपी दिनेश कांत और संतराम कांत मौके से भाग निकले। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमेंद्र को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और हमला करने के पीछे क्या वजह थी, यह स्पष्ट नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च...