मल्हार

मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उदय सिंह

मल्हार – शारदीय क्वांर नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मल्हार स्थित मां डिडनेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां जगत जननी के दिव्य दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पहले दिन 5 हजार से अधिक भक्तों ने मां डिडनेश्वरी देवी के शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा।

मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रथम दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. केएम बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और सरगांव तहसीलदार अतुल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में अतिथियों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए नवरात्र अनुष्ठान

मंदिर के पुजारी कमल अवस्थी ने सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्रथम ज्योति प्रज्वलित की गई। इस वर्ष भक्तों ने 4 हजार 1 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर माता के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की है। आचार्य पंडित नरेश पांडेय ने वेदी पूजन के साथ नवरात्र के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके साथ ही ललिता सहस्रनाम और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी शुरू हुआ। आगामी दिनों में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

देवी भागवत कथा का संगीतमय शुभारंभ

मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ व्यास आचार्य संतोष दास वैष्णव के श्रीमुख से संगीतमय वातावरण में हुआ। नवरात्र के पहले दिन रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ी। भक्तों ने ज्योति दर्शन के साथ मंदिर की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। शाम को आयोजित भव्य मंगल आरती में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च...