जांजगीर चाँपा

बिना डॉक्टर पर्ची के दवा नही दी तो मेडिकल संचालक को तलवार लेकर सड़क पर दौड़ाया, सीसी टीवी में रिकार्ड हो गई पूरी घटना, चार आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में बिना पर्ची के दवा नही देने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक को जान से मारने की नियत से तलवार लेकर दौड़ाने का मामला सामने आया है हमलावारों से बचने मेडिकल संचालक ने पड़ोस के घर में घुस कर अपनी जान बचाई। घटना सीसी टीवी में कैद हो गई जिसके बाद आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर चार लोगों को जेल भेजा गया है। पूरा मामला हसौद का है। दरअसल 29 अगस्त की सुबह हसौद के कृष्णा मेडिकल स्टोर्स में दो लोग बिना पर्ची के दवा लेने पहुॅचे संचालक ने डॉक्टर की पर्ची मांगी और बिना पर्ची के दवा नही देने की बात ही तब दवा लेने पहुॅचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

दवा लेने आए लोगों को मेडिकल स्टोर संचालक का व्यवहार नागंवार गुजरा और वे लौट गए मगर कुछ देर बाद 4 लोग तलवार आए और दुकान के बाहर स्कूटी में खड़े मेडिकल स्टोर संचालक की तरफ मारने की नियत से लतवार लेकर दौड़े, मेडिकल संचालक खुद को बचाने के लिए के लिए पड़ोस के घर में जाकर घुस गया और अपनी जान बचाई। यह पूरा वाकया दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। पुलिस ने पीड़ित दुकान दार की रिपोर्ट पर आरोपियों को आर्म्स एक्ट, एक्ट 25 एवं एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...