रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज गति पर, शनिवार को भी 2515 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान….संक्रमितों का आंकड़ा 150000 से पार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – शनिवार को प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अपने फूल स्पीड पर रही। जहाँ बीते 24 घन्टो में 2515 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमे रायपुर की तुलना में शनिवार को जांजगीर जिले में 236 मामले सामने आए है। तो वही रायपुर से 182 मरीज मिले है। साथ ही रायगढ़ से 224, कोरबा से 163, दुर्ग से 164, राजनांदगांव से 167, बिलासपुर से 151, बस्तर से 126, कोंडागांव से 114, बालोद से 68, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 43, धमतरी से 83, बलौदाबाजार से 43, महासमुंद से 91, गरियाबंद से 39, मुंगेली से 38, जीपीएम से 5, सरगुजा से 88, कोरिया से 40, सूरजपुर से 51, बलरामपुर से 49, जशपुर से 41, दंतेवाड़ा से 84, सुकमा से 27, कांकेर से 79, नारायणपुर से 31, बीजापुर से 49 मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 1 लाख 58 हजार 502 हो गया है। जिनमे से 2732 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए है। जबकि अब भी 27180 एक्टिव मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। इसके साथ ही शनिवार को प्रदेश में 7 कोविड मरीजो की मौत हुई है। जिसमे से महासमुंद से 1, दुर्ग से 2, जांजगीर से 2, बिलासपुर और रायगढ़ से 1-1 मरीज शामिल है। जिनके साथ अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 1439 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...