मल्हार

सर्पदंश से 14 वर्षीय बच्ची की मौत…परिजनों में मातम, मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

मल्हार – मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदेवा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ठाकुरदेवा निवासी प्रताप पटेल अपने परिवार के साथ घर में जमीन पर सो रहे थे। उनके बगल में उनकी बेटी नंदनी पटेल उम्र 14 वर्ष भी सोई हुई थी। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात लगभग 1:30 बजे नंदनी अचानक रोते हुए उठी। जब उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो नंदनी ने बताया कि उसके पैर में किसी चीज ने काट लिया है।

पिता प्रताप पटेल ने तत्काल उसके पैर की जांच की, जहां सांप के काटने के निशान दिखाई दिए। इसके बाद परिवार ने तत्काल कमरे की तलाशी ली, जिसमें उन्हें एक जहरीला सांप मिला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि नंदनी को उसी सांप ने डसा है। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नंदनी को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...