सीपत

अंधविश्वास का सहारा लेकर धमकी…लड़की से दूर रखने टोना टोटका, मामले से मची खलबली,

उदय सिंह

सीपत – भयादोहन का एक अनोखा मामला सीपत थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। जहां एक युवक को युवती से दूर रहने तांत्रिक क्रियाओं के माध्यम से धमकाया गया है। यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंधी का है। जहा रहने वाले वृंदा केंवट ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि रविवार की रात किसी ने उनके आंगन में गाड़ी में बंदन में रंगे नींबू, मिर्च और मरी हुई काली मुर्गी रख दी।

इसके नीचे ही एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया है। पत्र में किसी लड़की के आने के कारण उनके घर में ग्रह बाधा की चेतावनी दी गई है। साथ ही लड़की को घर में रखने पर उसकी मौत हो जाने की बात पत्र में कही गई है। फिल्मी स्टाइल में मिले किसान को इस धमकी से क्षेत्र में कोतुहल का विषय बना हुआ है। इधर मामले में सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस जब गांव में पहुंची तो उन्हे ग्रामीणों ने बताया कि वृंदा का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इधर घर के लोगों ने भी किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है। पुलिस की टीम को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस अपराधियो के खिलाफ पहुंचने प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत बिलासपुर:- शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला... डॉ. अजय कौशिक को सौंपा गया डीईओ का अतिरिक्त प्रभार आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 22 जुलाई से आवेदन... 5 अगस्त अंतिम तिथि