पचपेड़ी

पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा…एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी गांव में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जोंधरा से अपने गांव लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को एक अनियंत्रित हार्वेस्टर ने कुचल दिया। हादसे में शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोभित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को सोनसरी निवासी शोभित साहू और शंकर यादव किसी काम से जोंधरा गए थे।

दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोनसरी पेट्रोल पंप के आगे तालाब किनारे मोड़ पर सामने से आ रहे हार्वेस्टर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकर यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हार्वेस्टर को लोहर्सी निवासी श्यामू साहू का बेटा विकास साहू चला रहा था, जो कथित तौर पर वाहन चलाना सीख रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि अनुभवहीन चालक को भारी वाहन सड़क पर चलाने दिया गया, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।

घटना के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक ग्रामीण ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि हार्वेस्टर पर कहीं भी वाहन नंबर अंकित नहीं था, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पचपेड़ी थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...