बिलासपुर

बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना से राहत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिजली बिल के बोझ से दबे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग ने वसूली के साथ-साथ राहत का रास्ता भी खोला है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) ने बकायादारों से बिल वसूली को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। जिसमे विभाग ने अब उपभोक्ताओं को किस्तों में बिल पटाने की सुविधा भी दे रही है, साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी समाधान योजना का लाभ दिलाने प्रयास कर रही ही। आपको बता दे समाधान योजना की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। जिसमें बिल पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने बताया अंचल के बिजली उपभोक्ताओं से बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग लगातार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। जिसमे फील्ड स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रवार टीमों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा जिन बिजली उपभोक्ताओं ने पिछले तीन महीने लंबित बिल का भुगतान नहीं किया है।

इसपर उनके कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के हर संभव प्रयास के बाद भी ऐसे उपभोक्ता जिनका बकाया राशि 10 हजार से ऊपर है। और उसे पटाने में रूचि नहीं दिखा रहे है। उनके खिलाफ लाइन काटने की कार्यवाही की जा रही है। फील्ड टीम के साथ-साथ विभाग स्मार्ट मीटर के माध्यम से भी ऑनलाइन कार्रवाई कर लाइन काटी जा रही है। अब तक शहर से लगे अलग अलग क्षेत्रों में करीब 8 हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ यह कार्यवाही की जा चुकी है। जबकि भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहने की बात कही जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार विभाग का मकसद किसी का घर अंधेरे में रखना नहीं, बल्कि समाधान निकालना है। इसके लिए फील्ड स्तर पर टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को पहले समाधान योजना और किस्त सुविधा के बारे में समझाएं। अगर उसके बाद भी बिजली उपभोक्ताओं द्वारा किसी भी माध्यम से बिल का भुगतान करने में रुचि नहीं दिखाते है। तो अंततः उनके लाइन काटने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

85 हजार परिवारों को मिल चुकी है राहत

बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार, समाधान योजना से अब तक जिले में 83 से 85 हजार उपभोक्ता लाभ ले चुके हैं। यह योजना उन लोगों के लिए है जिनका बिल 2023 से पहले का बकाया है। योजना में सिर्फ रजिस्ट्रेशन कर पहली किस्त जमा करनी होती है और बाकी राशि पर 30 से 40 फीसदी की सीधी छूट मिल जाती है। इस योजना की मियाद अब 31 दिसंबर 2026 तक कर दी गई है। जिसमे उपभोक्ता नजदीकी बिजली जोन ऑफिस में अपने पुराने बिल लेकर संपर्क कर सकता है। जहा से समाधान योजना में रजिस्ट्रेशन कराने और पहली किस्त जमा करते ही उपभोक्ताओं का कनेक्शन नियमित कर दिया जाएगा और बकाया पर भारी छूट मिल जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...