बिलासपुर

बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने निकली युवती को ऑटो चालक द्वारा घुमाने का झांसा देकर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 27 सितंबर की शाम कुंदन पैलेस में आयोजित गरबा इवेंट में शामिल होने जा रही थी। वह गांधी चौक से ऑटो में सवार होकर पुराना बस स्टैंड चौक पहुंची। इसके बाद दूसरे ऑटो से कुंदन पैलेस गई। वहां पहुंचने पर गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था, इसलिए युवती बाहर ही खड़ी होकर कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ऑटो चालक करन दरभे ने युवती से संपर्क किया। आरोप है कि उसने युवती को शहर में घुमाने और इसके बाद वापस कुंदन पैलेस छोड़ने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर युवती ऑटो में बैठ गई। आरोपी उसे मैग्नेटो मॉल होते हुए एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो की ओर ले गया। आरोप है कि सुनसान स्थान पर ऑटो चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह तारबाहर थाना पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक करन दरभे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...