क्राइम बिलासपुर

मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, सिर और गले पर किए वार

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर एक 17 वर्षीय नाबालिग पर जानलेवा हमला करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर चूड़े और डंडे से नाबालिग के सिर, गले और हाथ पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चूड़ा और डंडा जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में हुई। यहां रावण दहन के बाद 17 वर्षीय भानू कैवर्त और आरोपी अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू के बीच करीब दो महीने पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि उस दौरान भानू और अन्य लोगों ने अरुण को एक अज्ञात लड़की के साथ पकड़ा था। इसी बात को लेकर भानू ने अरुण से कहा कि उसकी वजह से उसे पकड़ा गया था। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरुण खुटे उर्फ गुड्डू, संजीत कारके, संजू कारके, सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके और संजू उर्फ शुभम यादव ने गाली-गलौज करते हुए नाबालिग पर चूड़े और डंडे से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि गले और हाथ में भी चोटें लगीं।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

घायल की रिपोर्ट पर मस्तूरी थाने में अपराध क्रमांक 773/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 115(2), 191(1), 191(2), 109 और 324(4) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त चूड़ा और डंडा भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...