मस्तूरी

जनरल स्टोर में लगी भीषण आग… लाखों की क्षति का अनुमान, मस्तूरी चौक के पास की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – जोंधरा चौक के पास स्थित देवेंद्र जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। जिससे लाखो का सामान जलकर खाक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी हाईस्कूल के सामने स्थित देवेंद्र जनरल स्टोर के ऊपर माले गोदाम में जहाँ जनरल स्टोर की सारी समानो को रखा जाता था। बीती शाम करीब 4 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। जिसके बाद आसपास के व्यपारियो,ग्रामीणों एवं दमकल की मदद से करीब 2 घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। आग लगने से गोदाम में रखे कॉपी पुस्तक जनरल समानो सहित अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकान संचालक को लाखों की क्षति हुई है।

टल गया बड़ा हादसा

मस्तूरी स्थित देवेंद्र जनरल स्टोर की दुकान है।उसी के ऊपर गोदाम भी है
बगल में शिवम मोटर्स की एजेंसी एवं गोदाम के नीचे एक एटीएम और मोनू पान पैलेस की दुकान स्थित है। अगर आग पर समय रहते काबू नही मिलती तो आग बगल और नीचे के दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...