बिलासपुर

सनकी युवक पहुँचा पेट्रोल पंप में आग लगाने…कोशिश हुई नाकाम मचा हड़कंप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के सबसे बड़े व्यस्ततम मार्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति पैट्रोल पंप को आग लगाने पहुंच गया और पंप के नोजल को लाइटर से जलाने कोशिश करने लगा। जिसे सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि पंप के स्टाफ के सूज बुझ के कारण युवक अपने मंसूबों में कामियाब नही हो सका। मिली जानकारी के अनुसार नेहरू चौक स्थित पैट्रोल पंप में शनिवार को अचानक एक व्यक्ति पहुंच गया। जिसके हाथ में लाइटर था और वह पैट्रोल पंप को आग लगाने की नियत से पैट्रोल पंप के मशीन के पास पहुंचकर उसे आग लगाने की कोशिश करने लगा।

जिसे देख तुरंत पंप के स्टाफ ने उसे पकड़ कर मशीन से दूर किया देखते ही देखते लोगों का मजमा वहां लग गया। इस बीच युवक की लोगो ने जमकर खातिरदारी की दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने भीड़ के चंगुल से किसी तरह युवक को बचाया और अपने साथ थाने लेकर गई वहीं युवक के पास से तीन मोबाइल और कई संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई है।

युवक कौन था और उसके इस घटना को अंजाम देने की कोशिश के पीछे क्या मकसद था। इसका पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस के प्रारंभिक जांच से यह पता चला कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने उसे सेंदरी के मेंटल हॉस्पिटल में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...