बिलासपुर

जज्बा की मुहिम में ब्लड डोनर के साथ ही चिकित्सक और अन्य बन रहे जरिया….जरूरतमंदों की बचाई जा रही जिंदगी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संकट के विपरीत परिस्थितियों में भी जज्बा की टीम संजीवनी बूटी के रूप में काम कर रही है। कहने को तो जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कंधों पर है। लेकिन न्यायधानी में एकजुटता और निस्वार्थ रूप से काम करने वाले संस्थाओं में सबसे टॉप पर जज्बा वेलफेयर सोसायटी है। जिनके सदस्य अंचल के लोगो के एक आवाज पर 24 घंटे तत्पर रहते हैं जिनके इन्हीं तत्परता से मंगलवार को एक बालक की जिंदगी बचाई जा सकी है। दरसअल चाटीडीह में रहने वाले 14 साल के बालक सैफ खान के दिमाक की नश दब जाने की वजह से वह मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग हो गया। वही बालक कुछ दिनों से खाना भी नही खा रहा था। जिसे परिजनों ने सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एडमिट कराया था।

जहाँ डॉक्टरो ने जाच उपरांत बच्चे के शरीर में केवल 4 ग्राम ब्लड होने की जानकारी देते हुए परिजनों को तत्काल ब्लड उपलब्ध कराने कहा गया। जिसके बाद से परिजनों ने शहर के सारे ब्लड बैंको के चक्कर लगाए। लेकिन उनके हाथ मायूसी ही लगी। इस बीच अपने घर के पास रहने वाले जज़्बा संस्था के सदस्य वसीम कुरैशी से मामले में मदद मांगी। जिसके बाद जज्बा की पूरी टीम एक्टिव हुई। और उन्होंने फोन कॉल,सोशल मीडिया के माध्यम अपने युवा डोनारो से बालक के लिए AB पॉजिटिव ब्लड देने की अपील की। जिसके बाद से ही मंगलवार शाम तक एक दर्जन युवाओं ने रक्तदान किया। जिससे जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे सैफ खान की जान बचाई जा सकी। वही उनके परिवार के आर्थिक स्थिति के मद्देनजर जज्बा के पहल पर एकता ब्लड बैंक द्वारा भी इस बच्चे को लगने वाले ब्लड टेस्ट चार्जेस में 50% की छूट दे कर परिवार को राहत दी , साथ ही जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रूपेश अग्रवाल ने निशुल्क ब्लड चढ़ा कर बच्चे को अपनी देख रेख में रखा, साथ ही बच्चे को ब्लड चढ़ाने के दौरान लगने वाले मेडिकल समान दवाइयां मुंगेली नाका स्थित श्री शिवम मेडिकल स्टोर द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाए गए।

इनकी रही अहम भागीदारी..

विकलांग बच्चे के लिए ब्लड मुहैया कराने जज्बा के संचालक संजय मतलानी और वसीम कुरैशी ,मोहम्मदद्वारा कड़ी मशक्क्त की गई। जिसके बाद शहर के युवाओं ने सामने आकर मानवता का परिचय दिया है। जिनमे विनीत पांडेय , मो. लाइक खान , गौरी शंकर साहू , अमीन कुरैशी , मो. मेहबूब , सोहैल खान , नीरज शुक्ला , मो. तस्लीमुद्दीन , मो. समीर , राहुल श्रीवास्तव , सौरज शर्मा इत्यादि शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...