बिलासपुर

सुरक्षागार्ड ने साथी मजदूर पर किया प्राणघातक हमला…लहूलुहान घायल का चल रहा उपचार, आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अरोरा सीजी एनर्जी एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पीछे गेट के पास शुक्रवार रात एक सुरक्षागार्ड ने अपने ही साथी मजदूर पर हत्या की नियत से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में घायल मजदूर को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, अरोरा कंपनी में कार्यरत सुरक्षागार्ड निलेश यादव निवासी जशपुर शराब के नशे में अपने साथियों के पास पहुंचा और बताया कि उसने बगल के कमरे में रहने वाले मजदूर लाला यादव को मार दिया है। उसने अपने मोबाइल पर खींची गई तस्वीर भी साथियों को दिखाई। इसके बाद निलेश ने मौके पर ले जाकर दिखाया और फिर पास में पड़ी एलवेस्टर शीट उठाकर बेहोश पड़े लाला यादव के सिर पर पटक दी। हमले से लाला यादव गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन निलेश यादव वहां से भाग निकला। घायल लाला यादव को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी निलेश यादव के खिलाफ धारा 109-BNS एवं 296-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित