रतनपुर

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार…चालक की मौत

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र में ऋषि फ्यूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक शैलेष रंजन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक को सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने मामले में मर्ग जांच के साथ कार क्रमांक CG 10 AN 3753 के चालक शैलेष रंजन के संबंध में धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी आयुष हरिश सिन्हा बाहर रहते हैं और निजी कार्य करते हैं। आयुष ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:28 बजे उन्होंने अपने चाचा शैलेष रंजन को फोन किया था। फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और उन्हें जानकारी दी कि कार क्रमांक CG 10 AN 3753 चलाते समय शैलेष रंजन का ऋषि फ्यूल, नेवसा के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर आयुष को पता चला कि दुर्घटना के बाद शैलेष रंजन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया है, जहां उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद वह अस्पताल की मर्चुरी पहुंचे और शव की पहचान अपने चाचा शैलेष रंजन के रूप में की।प्रार्थी के मुताबिक, हादसे में सीने में अंदरूनी चोट लगने के कारण उनके चाचा की मृत्यु हुई। रतनपुर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार खंभे से कैसे टकराई, इसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द...