जांजगीर चाँपा

सड़क हादसा :- तेज रफ़्तार कैप्सूल ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में….जोरदार टक्कर से बाइक चालक की मौके पर हुई मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया है। जिससे मौके पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। वही पुलिस ने कैप्सूल वाहन चालक सहित वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर बिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को ठोकर मारते हुए कुचल दिया है।

जहाँ घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हो गई है मृतक की पहचान बोरसी निवासी नारायण चंद्रा के रूप में हुई है जोकि टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। वह अपने घर से काम को लेकर बिर्रा की ओर आ रहा था। मृतक के शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही कैप्सूल वाहन को चालक मौके से लेकर भाग निकला था, जिसे बम्हनीडीह पुलिस की सहायता से चालक और वाहन को पकड़ा गया है। चालक के खिलाफ बिर्रा थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी