रतनपुर

300 लीटर कच्ची शराब के साथ पति पत्नी गिरफ्तार… घर के नीचे तलघर में चला रहे थे अवैध कारखाना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक दंपत्ति के घर छापेमारी कर 300 लीटर कच्ची शराब को पकड़ा है। दरअसल पुलिस को मुखबीर से ग्राम जाली में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली, जिस पर रेड कार्यवाही की गई। जहाँ ग्राम जाली निवासी दीपक कुमार नेताम ऊर्फ बाबा अपने घर के कमरे में तलघर बनाकर अपनी पत्नि पूजा नेताम के साथ शराब बनाते हुये पकड़े गए। उनके मकान के तलघर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने के बर्तन व महुआ लहान मिला। पूछताछ करने पर उनके द्वारा शराब निर्माण कर दूर दूर के कई गॉवों में शराब सप्लाई कर बेचना पता लगा।

उक्त शराब बनाने वाले दम्पत्ती से भारी मात्रा में शराब, महुआ लहान, व शराब बनाने के बर्तन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, आर. नंदकुमार यादव, संजय यादव, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा। आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक पूरे बिलासपुर जिले में प्रहार अभियान के तहत 5000 लीटर से भी अधिक अवैध शराब ज़प्त की जा चुकी है जिसमें थाना रतनपुर की कार्रवाई सर्वाधिक रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...