जांजगीर चाँपा

घर आये 4 परिचित मेहमान बने हैवान…दुष्कर्म पीड़िता ने सुनाई आपबीती,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – चांपा पुलिस ने अनाचार (दुष्कर्म) के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सभी आरोपी घटना के बाद फरार होकर अन्य राज्य भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उन्हें करतला के पास ट्रक में यात्रा करते हुए गिरफ्तार किया गया।घटना 18 मई को घटित हुई जब पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। पूर्व परिचित चारों आरोपी मनोज कुमार पटेल 33, नरेंद्र कुमार पटेल 37, रामकुमार पटेल 31 निवासी जमनीपाली, कोरबा तथा धरम चौहान 53 निवासी कुदारी टाल सक्ति पीड़िता के घर पहुंचे और भोजन के बाद पीड़िता के पिता के सो जाने पर उसे जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।डरी-सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 20 मई को चांपा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार तथा अनुविभागीय अधिकारी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रायगढ़-कोरबा रोड पर ट्रक में भाग रहे चारों आरोपियों को दबोच लिया।पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और उनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित चांपा थाना व साइबर सेल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...