जांजगीर चाँपा

बहनोई ने साले के गले पर किया चाकू से हमला, शादी से नाखुश था परिवार, पारिवारिक विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम

रमेश राजपूत

जांजगीर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पीथमपुर गांव में बहनोई ने चाकू से साले के गले पर हमला कर दिया। हमले से युवक को गले में गंभीर चोट है और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आरोपी बहनोई फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी और घायल, दोनों कनई गांव के रहने वाले हैं, पीड़ित के गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका मरणासन्न बयान भी जांजगीर तहसीलदार के द्वारा लिया गया। दरअसल, कनई गांव के परमेश्वर कश्यप की बहन से डेढ़ माह पहले गांव के ही उजित कश्यप ने शादी की थी, जिसके बाद विवाद बना हुआ था। आज दोपहर के वक्त परमेश्वर कश्यप, पीथमपुर ईंट भट्ठे में काम करने जा रहा था, तभी उसका बहनोई उजित कश्यप आया और शराब पीने के नाम पर पीथमपुर गांव के बड़े तालाब के पास ले गया और फिर शराब पिलाई। नशा होने के बाद उजित कश्यप ने परमेश्वर कश्यप के गले में चाकू से हमला दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परमेश्वर कश्यप तालाब से आगे बढ़ा तो खून से लथपथ हालत में लोगों ने उसे देखा और फिर डायल 112 को सूचना दी, इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल परमेश्वर कश्यप को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया। मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है। पीड़ित की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है जिसे देखते हुए जांजगीर तहसीलदार ने मृत्यु पूर्व बयान भी लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...