
रमेश राजपूत

बिलासपुर- नया बस स्टैंड रायपुर रोड स्थित मंडपम शादी घर से बीती रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान किसी अज्ञात चोर ने दूल्हा दुल्हन को मिले गिफ्ट के पैसो से भरे थैले पर अपना हाथ साफ कर दिया, शादी में व्यस्त परिजनों की चोरी की जानकारी देर रात हुई जब उन्होंने गिफ्ट के रखे पैसों के थैले की तलाश शुरू की, जो उन्हें नही मिली, शादी घर में इसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और अज्ञात चोर सभी ढूंढने लगे लेकिन उनके हाथ कोई नही लगा। प्रार्थी रमेश भयाणी ने चोरी की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है,

जिसने चोरी गए रकम की अनुमानित राशि 50 हजार रुपए दर्ज कराई है, फ़िलहाल इतने लोगों के बीच से हुई इस चोरी से सभी के होश उड़े हुए है, जो शादी घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटे हुए है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।