रायगढ़

जंगल में शिकारी बने शिकार…शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से 2 की मौत, 5 साथी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जंगली सुअर के शिकार में निकले दो ग्रामीणों की संदिग्ध मौत के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जहा जंगली सुअर के लिए करेंट के जाल के चपेट में आने से ही ग्रामीणों के मौत होने की पुष्टि हुई है। जिसमे जाल बिछाने वाले एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री और संदीप एक्का के लापता होने की रिपोर्ट 12 दिसंबर को चक्रधरनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसमे परिजनों ने बताया कि दोनों 9 दिसंबर को घर से निकले थे। और वापस नहीं लौटे। इधर अगले दिन 13 दिसंबर को ग्राम संबलपुरी से बहने वाली नदी किनारे टिकरा क्षेत्र में दोनों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की गई और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा दोनों की मृत्यु बिजली करंट से होना साथ ही मृत्यु की प्रकृति दुर्घटनात्मक होने कि बात सामने आई। वही मामले में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री और संदीप एक्का ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो तथा एक नाबालिग बालक के साथ शिकार पर गए थे। जिसपर संदेह के आधार पर जयकिशन एक्का एवं आकाश टोप्पो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने स्वीकार किया कि संबलपुरी नाला किनारे हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग कर बिजली का तार बिछाया गया था। शिकार फंसा है या नहीं देखने के दौरान पुनीलाल यादव और संदीप एक्का तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद नाबालिग बालक के पैर में भी करंट से जलने की चोट आई। डर के कारण शवों को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। जिसे जप्त कर पुलिस ने उक्त मामले में धारा 3(5) बीएनएस और धारा 135 विद्युत अधिनियम भी जोड़ी गई। इसके बाद अन्य आरोपी रमेश उरांव, राजू टोप्पो और विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी आकाश टोप्पो, जयकिशन एक्का ,रमेश उरांव , राजू टोप्पो सहित एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अवैध बिजली हुकिंग और खतरनाक तरीकों से शिकार करने के विरुद्ध सख्त संदेश देते हुए आगे भी ऐसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी