छत्तीसगढ़बिलासपुर

इस जमाने में भी करता था साइकिल चोरी ,रेलवे इंस्टीट्यूट के सामने से साइकिल चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने दबोचा,खरीददार भी धरा गया

आरोपियों के पास से 5 साइकिल बरामद हुई है जिनकी कीमत 19000 रुपये बताई जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

वैसे तो आजकल बहुत कम लोग साइकिल चलाते हैं, इसलिए साइकिल को लेकर अधिक क्रेज नहीं है। अब पहले की तरह साइकिल चोरी की घटनाएं भी कम होती है ,लेकिन पिछले काफी समय से रेलवे क्षेत्र के नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान से साइकिल चोरी होने की घटनाएं बढ़ने लगी थी। तोरवा पुलिस इस मामले में मुखबीर से सूचना हासिल कर रही थी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि बुधवारी बाजार में नानक नाम का व्यक्ति चोरी की साइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है ।तोरवा हमराह स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर नानक को धर दबोचा गया। पूछताछ में तोरवा राधा कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले नानक संगतानी ने बताया कि वह रेलवे इंस्टीट्यूट के पास से चार साइकिल चोरी कर चुका है जिसे उसने हटरी चौक बिलासपुर कृष्णा साइकिल स्टोर में 16000 रुपये में बेच दिया था। इस सूचना के बाद पुलिस ने कृष्णा साइकिल स्टोर के संचालक कृष्ण कुमार देवांगन को भी धर दबोचा। आरोपियों के पास से 5 साइकिल बरामद हुई है जिनकी कीमत 19000 रुपये बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...