बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 लाख का गांजा जब्त, महिलाएं समेत चार तस्कर गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन बिलासपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीआरपी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जीआरपी बिलासपुर को 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के माध्यम से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकजनी बेहरा (40), रीना पटनायक (60), आयुष कुशवाहा (18) और हितेश कुमार भोई (18) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 32 पैकेटों में 55 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया।जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर 12 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 24 जुलाई 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।वही इस पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी (सउनि) विश्वनाथ चक्रवर्ती, थाना स्टाफ तथा रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी की इस कार्रवाई को रेलवे स्टेशन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...