पचपेड़ी

तालाब में तैरती मिली नवजात की शव, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला…पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी जोरवा नामक तालाब में एक बच्चे का शव (भ्रूण) पानी में तैरते हुए मिला हैं, वही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचपेड़ी वार्ड क्र. 9 में स्थित जोरवा नामक तालाब में ग्रामीणों ने एक अज्ञात उम्र लगभग 6 माह आसपास की एक बच्चे की (भ्रूण)शव तालाब के पानी में तैरते हुए मिली।

जिसके बाद ग्रामीणों ने पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से अज्ञात नवजात की शव को बाहर निकाला और बच्चे की शिनाख्ती हेतु आसपास के रहवासी ग्रामीणों से पातासाजी का प्रयास किया जा रहा है।वही पचपेड़ी पुलिस नवजात की शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।

आशंका जताई जा रही है की कोई प्रेम प्रसंग करने वाले जोड़े का बच्चा हो सकता है। बच्चे के जन्म होने के बाद लोक लाज के डर से बच्चे को तालाब में फेक दिया गया होगा फिलहाल पचपेड़ी पुलिस सभी पहलुओं के जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ...