कोरिया छत्तीसगढ़

रेप का आरोपी पुलिसकर्मी जिला अस्पताल से हुआ फरार, जहर खाने के बाद उपचार के लिए किया गया था भर्ती….चकमा देकर हुआ गायब

डेस्क

कोरिया- बैकुंठपुर जिला अस्पताल से आज सुबह तड़के 4 बजे बलात्कार का आरोपी पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी के अस्पताल से भागने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, जिनके द्वारा सरगर्मी से आरोपी की तलाश की जा रही है।

जहर खाने के बाद लाया गया था अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सोनहत थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने पुलिसकर्मी अमित गुप्ता के उपर रेप का आरोप लगाए था। आरोपी अमित गुप्ता रामगढ चौकी मे पदस्थ था। कल ही उसके खिलाफ सोनहत थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

जिसके बाद देर शाम पुलिसकर्मी ने जहर खा लिया और उसको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनहत में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया था। जहाँ उसका इलाज जारी था। आज सुबह वार्ड में भर्ती मरीजों ने अस्पताल के स्टाफ को जानकारी दी कि आरोपी अपने बेड से भाग खडा हुआ है। वहीं जिला अस्पतालन में लगे सीसीटीवी से उसके भागने के फूटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल...