छत्तीसगढ़बिलासपुर

मुरारका यूरो किड्स स्पोर्ट्स डे में स्पर्धाओं के साथ भविष्य की नींव

इमली पारा स्थित मुरारका यूरोकिड्स में चौथे वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

इमली पारा स्थित मुरारका यूरोकिड्स में चौथे वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन इस शुक्रवार को किया गया इस किंडर गार्डन स्कूल में नौनिहाल भविष्य की स्कूलिंग की तैयारी कर रहे हैं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अन्य गतिविधियों में भी बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के मकसद के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने विविध रोचक स्पर्धाओं में भाग लेकर खूब मौज मस्ती की बच्चे बटरफ्लाई रेस, हर्डल रेस ,सिंगिंग पीटी, लॉन्ग रन, जेली रेस फिश पिक एंड ड्रॉप रेस , स्ट्रॉ रेस में भाग लेते बड़े खुश नजर आए बच्चों के साथ शामिल पैरंट्स के लिए भी यहां म्यूजिकल चेयर डांस इन बैलून जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें उनकी भागीदारी भी कम रोचक नहीं रही एनुअल स्पोर्ट्स डे में बतौर मुख्य अतिथि संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विनोद तिवारी शामिल हुए जिन्होंने बच्चों का जमकर उत्साह वर्धन किया इस आयोजन के लिए मुरारका यूरोकिड्स को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी स्कूलों के लिए इस तरह की स्पर्धा बेहद जरूरी है क्योंकि खेलों से ही बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है भविष्य की कामयाबी के लिए इसी उम्र से तैयारी की जरूरत है

इस मौके पर स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी बच्चे किसी विजेता से कम नहीं थे लेकिन हौसला अफजाई के लिए स्पर्धा में विजेता रहे कनिष्का सलूजा आराध्य बघेल इशिका देवांगन मेविश कुरेशी और अथर्व जैन समेत अन्य बच्चों को मेहमानों के हाथों पुरस्कृत किया गया वार्षिक खेलकूद स्पर्धा के रोचक कार्यक्रम में मुरारका यूरोकिड्स की संचालिका हिमानी मुरारका डायरेक्टर शरद मुरारका राजकिशोर नगर बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर किरण सिंह समेत बड़ी संख्या में पेरेंट्स मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...