बिल्हा

कार्यपालक निदेशक पहुँचे बिल्हा उपसंभाग के निरीक्षण पर…..क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने दिये निर्देश

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल शुक्रवार को बिलासपुर वृत्त अंतर्गत उपसंभाग कार्यालय बिल्हा के निरीक्षण में पहुंचे थे। जहा अधिकारियों को वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए, क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने तथा बकायादारों के विरूद्ध वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिये है। कार्यपालक निदेशक श्री पटेल ने उपसंभाग बिल्हा अंतर्गत सम्मिलित गांवों के विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की। वर्षाऋतु के मद्देनजर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। श्री पटेल ने बकायादार उपभोक्ताओं के सूची की समीक्षा करते हुये उपस्थित अधिकारियों को बकाया राशि वालों के विरूद्ध वसूली अभियान की कार्यवाही तेज करते हुए उनके कनेक्शन विच्छेद करने को कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एस.के.दुबे, कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी, सहायक अभियंता संजीव केशकर एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला