रायपुर

ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश…पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा,

रमेश राजपूत

रायपुर – कचना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार, चार मोबाइल फोन और दो वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गई।पुलिस के अनुसार रविवार को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान में कुछ युवक दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ संदिग्ध हालत में बैठे हैं। उनके पास धारदार हथियार भी हैं और वे लूट-डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर पांच युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान महेश धीवर (24), नितिन उर्फ सोनू बैस (24), खेमलाल सेन (27), लक्ष्मण साहू (25) और पियुष कुमार साहू (19), सभी निवासी खम्हारडीह क्षेत्र, रायपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो बटनदार धारदार चाकू, एक बड़ा स्टील चाकू, दो कैंची, एक स्टील पाइप, चार मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा होंडा बाइक क्रमांक CG 04 QT 4258 और टाटा एस डीआई वाहन क्रमांक CG 04 JD 9030 भी जब्त किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कचना क्षेत्र के आसपास किसी ज्वेलर्स शॉप में डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी पांचों को गिरफ्तार कर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 348/26 के तहत धारा 310(4) बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लक्ष्मण साहू पूर्व में आबकारी एक्ट और मारपीट के मामलों में तथा खेमलाल सेन मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों की पूर्व गतिविधियों और संभावित अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला