रतनपुर

अवैध कोयला की खेप ले जा रहे 2 ट्रक पकड़े गए, कोयले सहित ट्रक और दोनों चालक पुलिस हिरासत में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते दो ट्रक को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा है पकड़े गए ट्रकों के संबंध में कोई भी दस्तावेज संबंधित चालकों के पास नहीं थे। जिन्हें पुलिस ने थाने में खड़ा करा दिया है मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस को सूचना मिली की 17 मार्च को दो ट्रकों में अवैध रूप से कोयले का परिवहन कर बिलासपुर की ओर ले जाया जा रहा है जिस पर रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल ही रतनपुर बिलासपुर मार्ग ग्राम जाली के पास घेराबंदी कर सीजी 04 जेसी 5489 और सीजी 07 सी ए 3984 को पकड़ा।

जिनके चालाक अकलतरा निवासी गोलू यादव और विक्की ध्रुव से जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह पुलिस को गोलमोल जवाब देते रहे। वही जब उनसे ट्रक में भरे कोयले और परिवहन संबंधित दस्तावेज की मांग की तो उसे वह पेश नही कर पाए।

वही ट्रक में भरे कोयले का वजन पृथक पृथक कुल 40380 किलोग्राम था। स्थानीय पुलिस को संदेह था कि उक्त दोनों ड्राइवर चालकों का कृत्य चोरी का कोयला खपाने के फिराक में थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने धारा 41(1-4)/ 379 ipc का कार्यवाही कर दोनों ट्रक चालकों को रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है। वही कोयल के मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार