बिलासपुर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी… शिक्षिका बनी शिकार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक महिला से 2 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया इशिता बासु, निवासी बुधवारी बाजार के पास, थाना तोरवा, बिलासपुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल लालपुर, जिला मुंगेली में संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत गजाधर सिंह ने उन्हें रेलवे में बंगला प्यून के पद पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी के कहने पर उन्होंने 21 सितंबर 2024 से 24 सितंबर 2024 के बीच ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से कुल 2 लाख रुपये गजाधर सिंह के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बावजूद आज तक न तो उनकी नौकरी लगाई गई और न ही रकम वापस की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। शिकायत में महिला ने बताया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि रेलवे में उक्त पद के लिए कोई वैकेंसी ही जारी नहीं हुई थी और न ही किसी प्रकार का आवेदन फॉर्म भरा गया था। नौकरी की उम्मीद में उन्होंने ऑनलाइन एसएमएफजी के माध्यम से 2 लाख 25 हजार रुपये का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी किस्त वह वर्तमान में जमा कर रही हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गजाधर सिंह ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...