पचपेड़ी

नाबालिग लड़की के घर घुसकर छेड़छाड़… विरोध करने पर आरोपी ने किया हंसिये से हमला, चंद घण्टो में आरोपी हुआ गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग पीड़िता की माँ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की, 23 दिसंबर को आरोपी चिकू उर्फ परमेश्वर मधुकर पिता दशेराम मधुकर उम्र 19 साल जबरिया उनके घर मे घुस गया और नाबालिग के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा, आरोपी की हरकतों का जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी गुस्से से आग बबूला हो गया और पीड़िता नाबालिग से मारपीट गाली गलौच करने लगा, अपने साथ हो रहे जबरदस्ती पीड़िता ने जमकर विरोध किया, जहाँ आरोपी युवक ने नाबालिग पर हंसिये से हमला कर दिया, हंसिये के वार से नाबालिग के हाँथ में गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला।

मामले में पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पीड़िता और उसकी माँ थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई, जिसमें मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज पुलिस टीम के साथ तत्काल आरोपी के धरपकड़ में जुट गए, जिन्होंने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ़ धारा 452,294,323,506, 354, भादवि 8,12 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...