सीपत

VIDEO:- एनटीपीसी सीपत प्लांट में दर्दनाक हादसा… 3 मजदूरो की मौत की खबर से मचा हड़कंप, कई घायल.. ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत पावर प्लांट में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यूनिट-5 में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक भारी प्लेटफॉर्म के अचानक गिर जाने से कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 5 से अधिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मजदूर ऊंचाई पर लोहे की एंगल से भाड़ा बांधकर काम कर रहे थे। तभी भारी प्लेटफॉर्म अचानक नीचे गिर पड़ा और नीचे काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के समय 10 से 15 मजदूर मौके पर मौजूद थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है फिलहाल एनटीपीसी प्रबंधन ने केवल एक मजदूर, श्याम साहू निवासी ग्राम पोड़ी की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि की है,

लेकिन स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों की संख्या तीन बताई जा रही है। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों में भय और नाराजगी स्पष्ट देखी जा रही है। इस हादसे की खबर फैलते ही मृतकों और घायलों के परिजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोग एनटीपीसी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ है। सवाल उठ रहे हैं कि मेंटेनेंस के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे?घटना के बाद एनटीपीसी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक इस गंभीर हादसे के पीछे की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक रूप से इसे लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और यह देखना होगा कि क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाती है या नहीं। ग्रामीणों का आक्रोश और परिजनों का दुःख इस हादसे की गंभीरता को दर्शाता है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...