छत्तीसगढ़बिलासपुर

16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस ,जागरूकता के होंगे प्रयास

अगर किसी को बुखार आये तो घबराएं नहीं अपितु तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंदं, जिला अस्पताल में खून की जांच करांए जिससे यह पता चल सके कि बुखार से पीड़ित व्यक्ति को डेगू है अथवा नहीं और उसका उचित उपचार किया जा सके

सत्याग्रह डेस्क

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 16 मई गुरूवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर ’’डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण विषय’’ पर बैठक का आयोजना सेंटिनल साईट जिला अस्पताल बिलासपुर में किया गया है।
उक्त बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारीगण, जिला मलेरिया कार्यालय एवं जिला अस्पताल के सभी कर्मचारिी उपस्थि रहेंगे। इस अवसर पर आम जनता से डेंगू से सतर्क रहने की अपील किया जाता है कि डेंगू से घबराने की आवष्यकता नहीं हैं बल्कि डेंगू से बचाव ही इसका उपचार है। डेंगू बुखार जो कि एडिस नामक मच्छर के काटने से होता है जो कि दिन के समय काटते हैं। एडिस मच्छर हमेशा गंदे पानी में पैदा होते हैं, इसलिए हमें हमारे आसपास इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा कोई स्थान जैसे कूलर, पक्षियों के पानी पिलाने के लिए रखे गए बर्तन, पानी क बर्तन इत्यादि जहां पानी जमा होता है। उस स्थान की रोज सफाई करें और पानी जमा ना होने दे।

अगर किसी को बुखार आये तो घबराएं नहीं अपितु तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंदं, जिला अस्पताल में खून की जांच करांए जिससे यह पता चल सके कि बुखार से पीड़ित व्यक्ति को डेगू है अथवा नहीं और उसका उचित उपचार किया जा सके।
साथ ही विकासखंड स्तर पर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए आम जनात को अपने आसपास सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने एवं बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...