बिलासपुर

भतीजे ने ही चाचा के घर में की चोरी….पुलिस ने चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के करहीपारा निरतु में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भतीजे को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी राजेन्द्र सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने उसके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात जिनमें पायल, मंगलसूत्र, फुल्ली, चाबी गुच्छा और बिछिया शामिल हैं चोरी कर लिए थे, जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई। राजेन्द्र सूर्यवंशी की शिकायत पर थाना कोनी में अपराध क्र. 498/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को प्रार्थी के ही भतीजे पंकज सूर्यवंशी (23 वर्ष) निवासी निरतु पर संदेह हुआ। पूछताछ में पंकज ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली और बताया कि उसने चोरी की गई संपत्ति अपने घर में छिपा रखी है।पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गए सभी जेवर और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में चल रहे आकस्मिक चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे पुलिस को एक और चोरी के मामले में सफलता मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला