बिलासपुर

चोरी के पैसों से खरीद ली ऑटो और चलाने लगा कारोबार….मस्तूरी से पुलिस ने ऑटो सहित फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सिलपहरी के एक निजी इंडस्ट्री के भीतर से बिजली सप्लाई के लिए लगे ताँबे के 12 बंडल तार कीमती 5 लाख 50 हजार रुपए की चोरी हुई थी, जिसमें थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा तत्काल तीन टीमों का गठन कर 06 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया था, वही प्रकरण के फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी कि 04.06.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि अमर बाबू उर्फ कुंदन पिता सूरज बानी उम्र 25 साल निवासी परसाडीह थाना मस्तुरी चोरी के पैसों से आटो खरीद कर चला रहा है, सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला चोरी किये कॉपर कटिंग वायर की रकम 105000 रुपये से ही आटो खरीदा गया था जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर. मनोज राजपूत, आर विनोद सूर्यवंशी, आर केशव मार्काे ,पवन बंजारे, सज्जू अली मनीष सिंह की अहम भूमिका रही l

error: Content is protected !!
Letest
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम