बिलासपुर

दुकान की छत से अंदर घुसे चोर और उड़ा ले गए 98 हजार से अधिक नगद, सुबह दुकान पहुँचने पर व्यापारी के उड़े होश

रमेश राजपूत

बिलासपुर– चकरभाठा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए 98 हजार रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें चोरो ने छत के रास्ते का इस्तेमाल किया है वही चोरो ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी नुकसान पहुँचाया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बबला ओतवानी निवासी चकरभाठा कैम्प की दुकान श्री ट्रेडर्स प्राथमिक स्वास्थ्य के सामने स्थित है, जहाँ बीती शाम व्यापारी ने नगदी 98 हजार रुपए सहित और नगदी गल्ले में छोड़े थे, जिसे सुबह किसी व्यवसायी को देने थे शाम में दुकान में ताला लगाकर प्रार्थी घर चला गया था, सुबह जब वह दुकान खोलने वापस पहुँचा तो उसके होश उड़ गए दुकान के भीतर सामान बिखरे पड़े थे वही गल्ले से नगदी रकम 98 हजार से अधिक गायब थे, तब उन्होंने देखा कि दुकान के छत के रास्ते चोर भीतर आये थे और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है, इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और स्टोरेज को नुकसान पहुँचाया है ताकि उनकी पहचान न हो सके। फ़िलहाल चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...