मस्तूरी

सांदीपनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज, नैनो टेक्नोलॉजी और हर्बल साइंस पर मंथन

उदय सिंह

बिलासपुर – सांदीपनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पेंड्री (मस्तूरी) बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का प्रथम दिवस गुरुवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। “औषधीय नैनो प्रौद्योगिकी एवं हर्बल विज्ञान में नवीन प्रगति एवं भविष्य की संभावनाएँ” विषय पर आधारित इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पी.के. घोष, कुलपति, डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. शेखर वर्मा, प्राध्यापक, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि औषधीय नैनो प्रौद्योगिकी और हर्बल विज्ञान के क्षेत्र में सतत अनुसंधान और नवाचार की आवश्यकता है, जिससे आधुनिक और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं का विकास संभव हो सके। उन्होंने युवाओं को नई तकनीकों को अपनाने और शोध कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राम कुमार साहु, सह-प्राध्यापक, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड ने अपने व्याख्यान में आधुनिक अनुसंधान तकनीकों और औषधि निर्माण की नवीन विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, सम्मेलन के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रथम दिवस ज्ञानवर्धक और सफल रहा। द्वितीय दिवस में भी तकनीकी सत्र, पोस्टर प्रस्तुति एवं विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर