बिलासपुर

साइबर क्राइम का नया तरीका….हो जायें सावधान, अनजान नंबर से वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर किया जा रहा ब्लैकमेल, हुई 3 लाख 16 हजार की ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर अपराधों के प्रति आम लोगों को दिन ब दिन अधिक सतर्कता अपनाने की जरूरत है क्योंकि साइबर अपराधी नए नए तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा कर लूट रहे है, और जब तक प्रत्येक व्यक्ति इसके लिए जागरूकता नही दिखाएगा तब तक ऐसे अपराध लगातार सामने आते रहेंगे। साइबर अपराधी वैसे तो इस नए तरीके से कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है लेकिन समाज में अपनी इज्जत बचाने के चक्कर मे शिकायत दर्ज नही कराते है, वही इस बार एक पीड़ित ने अपने साथ हुई इस तरह की ठगी और लूट की शिकायत दर्ज कराई है, दरअसल कोनी थाना क्षेत्र के निवासी एक बटालियन के जवान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके फोन पर 2 जुलाई को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई जिसमें एक युवती न्यूड थी और अपना नाम नेहा शर्मा बता रही थी, वही वह पीड़ित को भी न्यूड होने उकसा रही थी, इस दौरान वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया गया। जिसके बाद वाट्सएप पर मैसेज कर पैसों की मांग करने लगी, वही इसके बाद किसी व्यक्ति ने अपने आप को साइबर सेल से होने की बात कहते हुए उक्त वीडियो वायरल हो जाने की जानकारी पीड़ित को दी और उसे डिलीट करने के नाम पर विभिन्न नंबरों पर ऑनलाइन पैसे मांगे जाते रहे, इस तरह पीड़ित से कई नंबरो के माध्यम कुल 3 लाख 16 हजार रुपए वसूल किये गए। इन सब के बाद भी जब वीडियो डिलीट नही किया गया और पैसे मांगे गए तो प्रार्थी को अपने साथ बड़ा फ्राड होने का अहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की है, जिस पर पुलिस ने मों.नं.9570658837 2.9382570941 3. 9126394608 के धारक के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर