क्राईमछत्तीसगढ़

प्यार का वास्ता दे नाबालिग को भगाया अब भगाने वाले के साथ उसके दोस्त को भी खानी पड़ी जेल की हवा

हरदीबाजार चौकी क्षेत्र कासियाडीह का मामला

सत्याग्रह

कम उम्र में अक्सर आकर्षण को प्यार समझने की गलती हो जाती है और इसी गलती के सहारे भविष्य के सपने बुन लिए जाते हैं ।कच्ची उम्र की लड़कियां अक्सर इन झांसे में आ जाती है ।हरदी बाजार अंतर्गत ग्राम कासियाडीह निवासी एक नाबालिग युवती भी इसी तरह अपने कथित प्रेमी के झांसे में आ गई। करीब 2 महीने पहले नाबालिग युवती के पिता ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके पास से पुलिस उस युवती की तलाश कर रही थी। इस दौरान पता चला कि युवती का अकलतरा थाना क्षेत्र के साकर निवासी सूरज श्रीवास के साथ प्रेम संबंध है। जिसके बाद से दोनों के लोकेशन को खोजने की कोशिश पुलिस कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि गायब लड़की महाराष्ट्र के नासिक जिला में थाना डिंडोरी के ग्राम जानोरी में है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और सीएसपी दरी के निर्देशन पर चौकी प्रभारी करमू साय पैकरा ने पुलिस टीम गठित की और टीम को नासिक रवाना किया ।जहां तलाश करने पर लापता युवती के साथ उसका कथित प्रेमी सूरज श्रीवास मिल गया। इन्हीं के साथ सूरज का एक दोस्त भी पुलिस के हाथ लगा जिन्हें हिरासत में लेकर लेकर पुलिस वापस लौटी ।पूछताछ के दौरान नाबालिग युवती ने बताया कि सूरज कुमार श्रीवास शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ भगा कर ले गया था और ग्राम में जानोरी मैं उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था जिसके बाद आरोपी सूरज कुमार के खिलाफ धारा 363 ,376 4 -पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया वही ग्राम उतरदा निवासी प्रकाश राठौर को नाबालिक लड़की की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में जेल दाखिल किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...