बिलासपुर

आबकारी विभाग बिलासपुर की अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही…39 लीटर कच्ची शराब और 650 किलो महुआ लहान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ग्राम पोड़ी थाना सिरगिट्टी में दिल सिंग गोंड  के मकान से  24 लीटर महुआ शराब और ग्राम् सरवानी मे नदी किनारे 15 लीटर और 625 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती धारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने का जखीरा बरामद किया गया है । कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी ज़िला बिलासपुर नीतू नोतानी ठाकुर  के मार्गदर्शन में दिनांक 02-12-2021  को गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के द्वारा की गई इस कार्यवाही में कुल् 39  लीटर महुआ शराब और कुल 650 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर गैर जमानती अपराध पंजीबद्ध किए गए हैl

आरोपी दिल सिंग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा धारा 34 (1)क, और 34(2) तथा 59 (क) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी  आशीष सिंह के साथ आरक्षक मूलचंद कौशिक , राजीव जायसवाल , शुभम रजक तथा  चालक जितेंद्र शर्मा की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर