
रमेश राजपूत
बिलासपुर – एसपी संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘निजात अभियान‘‘ के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकड़ने के निर्देश पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा थाना स्तर पर सादी वर्दी मे टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम में मुखबीर के मोबाईल फोन से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति पीठ्ठू बैग मे भारी मात्रा मे गांजा ब्रिकी हेतु बस स्टैण्ड तिफरा मेन रोड अम्बे हाॅटल के सामने ग्राहक ढूॅढ रहे है सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम लेकर बस स्टैण्ड तिफरा मेन रोड मे घेराबंदी कर संदेहियो की सघन तलाशी लेने पर 02 व्यक्ति बोरी के थैला मे गांजा रखे हुआ था जिनसे नाम पूछने पर अपना-अपना नाम अभिषेक कुमार पासवान पिता शत्रुहन पासवान उम्र 20 वर्ष निवासी जादोपुर थाना जादोपुर जिला गोपालगंज (बिहार), चंदन कुमार पटेल पिता ललन प्रसाद पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी करारिया थाना गोपालगंज जिला गोपालगंज (बिहार) को होना बताये।
![]()
दोनो संदेहियों के कब्जे से अवैध गांजा मिलने पर संदेहियों को अवैध गांजा 23.500 कि.ग्रा. कीमती 3,52000 रूपये के साथ जप्त कर आरोपीयों के विरूध्द धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि नहारूराम साहू, सउनि धनेश साहू, आरक्षक अफाक खान, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू, अशोक कोरम एवं संजय यादव की अहम भूमिका रही।