बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में 120 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान, बढ़ रहा दिन ब दिन संक्रमण का ग्राफ….कुल संक्रमितों की संख्या 9000 के पार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में सोमवार को भी 120 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। जिसमे से 74 संक्रमित मरीज शहरीय इलाकों से है तो वही ग्रामीण क्षेत्रों से 38 मरीजो की पुष्टि हुई है। जबकि अन्य जिले के 8 मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए है। जिसमे जांजगीर के तीन सहित कोरबा,रायगढ़, मध्यप्रदेश, मुंगेली और जीपीएम के एक एक मरीज शामिल है। जिले में एकबार फिर कोरोना के चपेट में मेडिकल स्टाफ,रेलकर्मी,हाईकोर्ट कर्मचारी सहित शहर के अन्य नाम चीन लोग कोरोना के चपेट में आए है। सोमवार को हाईकोर्ट से तीन नए संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है। जिनमे 43 और 35 वर्षीय पुरुष सहित एक 26 साल की महिला है। इसके अलावा सीएचसी तखतपुर में भी तीन नए संक्रमित मरीज मिले है। जिनमे 30 और 3 साल की माँ बेटी सहित 34 साल के मेल मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इधर शासकीय हॉस्पिटलों के अलावा अब जिले में निजी हॉस्पिटलों में भी लगातार संक्रमित मरीजो की पहचान हो रही है। सोमवार को दो हॉस्पिटलों से 9 मरीज मिले है। जिसमे श्रीराम केयर हॉस्पिटल से सर्वाधिक 6 मरीज संक्रमित पाए गए है। जिसमे 55 और 63 साल के फीमेल सहित 52,55,28,68 साल के मेल शामिल है। तो वही रेल्वे हॉस्पिटल में भी कोविड के तीन फीमेल मरीज मिले है। जिनकी उम्र 56,32,23 वर्ष है। आपको बता दे पॉजिटिव मरीज सरकंडा, व्यापार विहार, लोधीपारा, ओम नगर, बुड़हापारा, विजया पुरम, अशोक नगर, राम वैली, मोतिमपुर, मगरपारा, देव नंदन नगर, पोड़ी, सीडी कालोनी, रहंगी, हाईकोर्ट, अपोलो, करबला, कुदंदंड, मसानगंज, तारबहार, उसलापुर, अभिषेक विहार,

गया विहार, सिरगिट्‌टी, उसलापुर, श्री राम केयर, राम लाइफ सिटी, विवेकानंद नगर, सिंधी कलोनी, ग्रीन पार्क, पुराना सरकंडा, 27 खोली सहित अन्य इलाकों में मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 9125 हो गई है। जिसमे से सोमवार को 154 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 7030 हो गई है। जबकि अब भी जिले के 1911 एक्टिव मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार