छत्तीसगढ़तखतपुर

अपने जिस्म पर लिख शहीदों का नाम अमर बनाया बलिदानीयों को दी अनोखी श्रद्धांजलि

बद्री के समर्पण से पूरा गांव शहीदों के साथ बद्री के नाम के भी नारे लगा रहा है।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पुलवामा के शहीदों को हर कोई अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहा है। देश के लिए जान देने वालों के लिए एक तरफ एयर स्ट्राइक कर बदला लिया गया तो वही देश में भी खास और आम, सभी अपने स्तर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं, ऐसे में तखतपुर के ग्राम जरौंधा में रहने वाले एक मामूली युवक ने जिस तरह की मिसाल पेश की है उसे हर कोई सलाम कर रहा है। जरौंधा का यह सीधा-साधा सा युवक बद्री प्रसाद साहू बेहद मामूली आर्थिक हैसियत रखता है, जिस कारण वो ठीक से पढ़ाई भी नहीं कर पाया। बचपन से ही इच्छा थी की फौज में जाकर देश की सेवा करें लेकिन वह सपना भी पूरा नहीं हो पाया। सेना में भले ही बद्री शामिल ना हो पाया हो लेकिन दिन रात उसके सपने में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हिलोरे लेता है। हाल ही में पुलवामा की घटना ने उसे भीतर से आहत किया ।वह इस कदर टूट गया कि कई दिनों तक उसने खाना भी नहीं खाया। जरौंधा में रहने वाला यह 22 वर्षीय युवक बेलपान मेले में पहुंचा तो वहां टैटू वाले को देख कर एक अनोखा विचार दिमाग में कौंध उठा। पुलवामा के 42 शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बद्री ने अपने जिस्म पर उनका नाम अंकित करने का इरादा किया। दोस्तों ने समझाया कि ऐसा करने के दौरान काफी दर्द होगा,, लेकिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उसने यह दर्द सहना भी मंजूर किया ।बद्री ने अपनी पीठ पर 42 शहीदों का नाम अंकित कर उन्हें अमर कर दिया ।पूरी जिंदगी बद्री के साथ, शहीदों का नाम शहीदों की याद दिलाते रहेंगे

देश के शहीदों को सभी अलग अलग तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं लेकिन गांव के एक साधारण से युवक ने असाधारण पहल कर सबका दिल जीत लिया। बद्री का कहना है कि लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कुछ ही दिनों में उन्हें भूल जाते हैं, लेकिन मैं उन्हें हमेशा याद रखना चाहता हूं। इसलिए जब तक मैं जिंदा हूं मेरी पीठ पर अंकित ये नाम मुझे उन अमर शहीदों की याद दिलाते रहेंगे और उनका बलिदान मेरे साथ और भी लोग याद रखेंगे। बद्री के समर्पण से पूरा गांव शहीदों के साथ बद्री के नाम के भी नारे लगा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार