बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई… खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध रूप से दवाइयों के कारोबार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तखतपुर विकासखंड के ग्राम खमरिया में विभाग की टीम ने बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के 36 प्रकार की दवाइयों का भंडारण पकड़ा है। टीम ने मौके से सभी दवाइयों को विधिवत जब्त कर लिया है। औषधियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर सोमू मेडिकल स्टोर्स, खमरिया के पीछे स्थित एक क्लीनिक की जांच की गई। जांच के दौरान बीरेन्द्र मलिक द्वारा बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के विभिन्न प्रकार की दवाइयां रखे जाने का खुलासा हुआ। अधिकारियों के अनुसार यह औषधि अधिनियम, 1940 के प्रावधानों का उल्लंघन है।सूचना मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दवाइयों की जांच की। बिना लाइसेंस रखी गई 36 प्रकार की औषधियों को जब्त करते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई। विभाग अब दवाइयों के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजेगा। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन, सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह के नेतृत्व और औषधि निरीक्षक सुनील पंडा द्वारा की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के दवाइयों का क्रय-विक्रय या भंडारण करना नियमों के खिलाफ है। विभाग ने औषधि कारोबारियों और आम लोगों से अपील की है कि दवाइयां केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदें। बिना लाइसेंस दवाइयों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचना देने की अपील भी की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशान घाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तं... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार