बिलासपुर

शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया की मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाने और नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी ठगने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने उसकी पत्नी सहित बल्लभगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता से पहचान बढ़ाई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब 12 से 13 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी हासिल की थी।
पुलिस के मुताबिक कोरबा निवासी पीड़िता की पहचान “शादी डॉट कॉम” के माध्यम से पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव 34 वर्ष से हुई थी। पवन ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का भरोसा देकर पीड़िता को अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने पीड़िता का दैहिक शोषण किया। बाद में नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे नगदी और सोने-चांदी के जेवर ले लिए।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पत्नी नवीता यादव 30 वर्ष के साथ लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। तोरवा पुलिस ने पामगढ़ और बिलासपुर स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का मोबाइल बंद मिला। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के मोबाइल और बैंक खातों की जांच शुरू की। अधिकांश खाते बंद मिले, लेकिन उसकी पत्नी के बैंक खाते में लेन-देन जारी था। ट्रांजेक्शन की जांच में बल्लभगढ़ क्षेत्र से राशि निकाले जाने का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली-हरियाणा रवाना हुई और च्वाइस सेंटर से मिले सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। पवन कुमार यादव और नवीता यादव को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया। दोनों को को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...