रायगढ़

मवेशी तस्करी:- 66 मवेशियों को झारखंड ले जा रहे 7 मवेशी तस्कर गिरफ्तार… पुलिस ने मवेशियों को कराया मुक्त,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ से मवेशियों को झारखंड तस्करी करने वाले तस्करों को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कुछ मवेशी तस्कर भूखे-प्यासे कृषक मवेशियों को पैदल मारते-पीटते हुए ग्राम बोरो के जंगल से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ और उनके स्टाफ ने तस्करों की पहचान करते हुए बोरो जंगल में घेराबंदी की। जहा करतला निवासी महादेव राठिया, बाबूलाल राठिया, अमर सिंह राठिया, धनराज राठिया, शोभाराम राठिया, जगेश्वर राठिया, चमरूराम राठिया, के कब्जे से कुल 66 नग कृषक मवेशियों को बरामद किया गया। इन मवेशियों की विधिवत जप्ती कर पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। वही सभी आरोपियों के खिलाफ़ छ.ग. पशु संरक्षण अधिनियम तथा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार