रतनपुर

डॉ रश्मि ने बाटे शतावरी पौधें, आयुष विभाग का पोषण कार्यक्रम संपन्न

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – पोषण माह का कार्यक्रम आयुर्वेद ग्राम सिंघरी में आयुष विभाग द्वारा पोषण कार्यक्रम किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप सूर्यवंशी रीडर स्वस्थवृत्त विभाग आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय व विशिष्ट अतिथि डॉ नरेंद्र कुंजाम लेक्चरर स्वस्थवृत विभाग के रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच गिरिजा यादव के द्वारा की गईl डॉ रश्मि जितपुरे आयुर्वेद चिकित्साधिकारी सिंघरी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों का निरीक्षण किया गया l डॉ सूर्यवंशी ने बताया कि पोषण का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैl उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के बारे में बताया, चना मूंगफली और गुड़ जो है वह हमारे आयरन को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं l

विभिन्न प्रकार की भाजी का समावेश हमें हमारे खानपान में करना चाहिए ,हमें सतरंगी पदार्थ का सेवन करना चाहिए l नित्य व्यायाम करना चाहिए lडॉक्टर नरेंद्र कुंजाम ने बताया कि हमें अपने शारीरिक स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए और साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की हमारी दिनचर्या में पोषक तत्वों का समावेश करना चाहिए l नाखून काटना , नियमित स्नान करना इस तरह की बातें उन्होंने छोटी छोटी बातों को ध्यान देना बताया lडॉक्टर रश्मि जितपुरे ने बताया कि आयुर्वेद में बहुत सारी औषधियां महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित हैं उनका नित्य प्रयोग किया जाए तो हम बीमारियों से बच सकते है l उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में शतावरी बहुत ही महत्वपूर्ण औषधी महिलाओं के लिए बताई गई है यदि इसके नियमित सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है l

अन्य औषधियां भी बताइए जो स्त्रियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है l सभी महिलाओं को शतावरी के पौधे का वितरण किया गया और सभी बच्चों को बाल सामग्री का वितरण किया गया l ज्ञान पटेल ने बताया कि मोबाइल का प्रयोग बच्चों को कम करना चाहिए इसके दुष्परिणाम हो सकते है lइस तरह से औषधालय सिंघरी द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधि पौधे व शतावरी चूर्ण , बालसमाग्री का वितरण किया गयाl इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान पटेल, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, फार्मासिस्ट पदुम बंजारे ,और सत्य प्रकाश माथुर और कुशल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...