रतनपुर

शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन…सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण पर दी गई जानकारी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में 28फरवरी को डॉ चंद्रशेखर वेंकट रमण की जयंती अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह के प्रारंभ में डॉ सीमा सिन्हा ने 2022 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम”सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण” पर जानकारी दी।कार्यक्रम के संयोजक भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक शिवशंकर पांडेय ने चंद्रशेखर वेंकट रमण जी के विज्ञान में योगदान को बताते हुए डॉ रमन की खोज रमन प्रभाव को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अशोक लहरे जी ने विज्ञान के द्वारा मानव को मिलने वाली सुविधाओं के लिए वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अजरा कुरैशी ने विज्ञान के वरदान और अभिशाप की बात रखी। समारोह में के.एस.पुसाम, डॉ जया चावला, देवलाल उइके सहित अन्य प्राध्यापक, विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।

समारोह का संचालन प्राणी शास्त्र के प्राध्यापक डॉ राजेश राय एवं सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार रसायन शास्त्र विभाग की प्राध्यापक शिल्पा यादव ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...